October 20, 2026

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत निगम जोन 8 में कबीर नगर आदर्श चौक के पास व्यवसायिक क्षेत्र में लगभग 1500 वर्गफीट में स्वीकृति विपरीत किये गए अवैध निर्माण को हटाया गया।

0
IMG-20251007-WA0966.jpg

रायपुर । टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम के साथ मिलकर नगर निगम मुख्यालय उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता  नरेश साहू, उप अभियंता  लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत कबीर नगर में आदर्श चौक के पास व्यवसायिक क्षेत्र में श्री गोयल द्वारा लगभग 1500 वर्गफीट भुखण्ड में नक्शा स्वीकृति के विपरित फ्रंट सेटबेक में किये गए अवैध निर्माण को अभियान चलाकर तोड़ने की कार्यवाही नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत की गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed