तखतपुर में सनसनी : भ्रूण हत्या कर अज्ञात व्यक्ति ने मनियारी पुल पर फेंका
तखतपुर । नवरात्रि के प्रथम दिन ही तखतपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण हत्या कर उसे मनियारी पुल से फेंकने का प्रयास किया गया। लेकिन भ्रूण नदी में न गिरकर पुल पर ही फंसा रह गया, जिससे मामला उजागर हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भ्रूण को काले पानी और कपड़े में लपेटकर पुल से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह पाइप में अटक गया और पुल पर ही पड़ा रह गया। राह चलते लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मीडिया और पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
स्थानीय लोगों ने नवरात्र जैसे पावन पर्व पर इस तरह की अमानवीय घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि भ्रूण लगभग 7 से 8 माह का है, जिसका पूरा हाथ-पैर विकसित हो चुका था।
लोगों का कहना है कि यह समाज और मानवता के लिए कलंक है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
