श्री राजपूत करणी सेना ने रविराज सिंह को नगर प्रभारी मुंगेली नियुक्त किया
मुंगेली । देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में बड़ा निर्णय लेते हुए मुंगेली निवासी रविराज सिंह को नगर प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर की गई है।
नवनियुक्त नगर प्रभारी रविराज सिंह ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाना उनका पहला दायित्व होगा। साथ ही उन्होंने समाज और संगठन के हित में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस नियुक्ति से मुंगेली के युवाओं और राजपूत समाज में हर्ष का माहौल है। सभी ने रविराज सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से नगर स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
