October 18, 2026

32.6 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250915-WA1134.jpg

रायपुर । आबकारी विभाग रायगढ़ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में कुल 32.6 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांटाहरदी निवासी श्याम बाई सिदार, उम्र 48 वर्ष, पति स्व. राधेश्याम सिदार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इसी प्रकार, ग्राम देलारी मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन जांच के दौरान एक लाल-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में मोटरसाइकिल से 113 नग पॉलिथीन पाउच (प्रत्येक में 200 मि.ली.) में भरी कुल 22.600 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी नवीन यादव, निवासी ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल, मुख्य आरक्षक तुलेश्वर राठौर, आरक्षक कुलदीप ठाकुर, अनिशा तिर्की एवं शिव गोस्वामी की सक्रिय भूमिका रही।

रायगढ़ जिले के प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी का कहना है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जांच-पड़ताल का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed