October 19, 2026

नाबालिक बालिका से वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरकण्डा पुलिस ने महिला और उसके साथी सहित तीन को दबोचा

0
Screenshot_20250915_084722.jpg



बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी महिला, उसका साथी तथा विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालिकाओं को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 अगस्त 2025 को एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी, जो कक्षा 9वीं तक पढ़ाई कर घर पर रह रही थी, घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई। आसपास तलाश के बावजूद बेटी का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिक पीड़िता को दस्तयाब किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी सहेली के घर गई थी, जहां सहेली और उसके परिजनों ने बहलाकर अपने पास रखा और बाद में रायगढ़ ले गए। वहां उसे कमरे में बंद कर शराब पिलाई जाती थी और जबरन अलग-अलग व्यक्तियों के पास भेजकर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर धमकाने और मारपीट करने की भी बात पीड़िता ने बताई।

पीड़िता के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि यह पूरा धंधा उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी द्वारा विकास उर्फ विक्की भोजवानी के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालिका तिवारी (32), निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह, विकास उर्फ विक्की भोजवानी (40), निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन तथा विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालिकाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी के विरुद्ध पूर्व में भी पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।  सरकण्डा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े अपराधी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed