October 19, 2026

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

0
IMG-20250914-WA1008.jpg

बिलासपुर/कोटा। थाना कोटा पुलिस ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर पहले से ही चोरी के मामले में स्थायी वारंट लंबित था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितम्बर 2025 को पीड़िता थाना कोटा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घोंघाड़ीह निवासी महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 वर्ष ने शादी का झांसा देकर उसके घर में जबरन प्रवेश किया और शारीरिक शोषण किया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद थाना कोटा पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 14 सितम्बर 2025 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। साथ ही आरोपी का स्थायी वारंट भी माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed