October 19, 2026

दिल्ली से रांची तक रेड, देश में 12 जगहों पर छापेमारी रांची से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी सहित आठ दहशतगर्द गिरफ्तार

0
Screenshot_20250911_074144.jpg

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक आईएसआईएस संदिग्ध आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबित, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया। 12 जगहों पर छापेमारी चल रही है। लगभग 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बड़े आतंकी हमले की तैयारी में थे ये आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली से आतंकी आफताब गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आतंकी आफताब मुंबई का रहने वाला है। तो वहीं रांची से एक संदिग्ध दानिश उर्फ अजहर डिटेन किया गया। कई और जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है। ये सभी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed