October 19, 2026

रायपुर में RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 28 किलो गांजा जब्त – 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0
FB_IMG_1756883894086.jpg

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 28 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई। उनकी टीम ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर में लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें संदिग्धों से पूछताछ भी शामिल थी।

जब से प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने पदभार संभाला है, तब से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उनकी कार्यकुशलता और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के चलते टीम द्वारा आए दिन चेकिंग, निरीक्षण और सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह कार्रवाई राजधानी रायपुर को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed