बिलासपुर पुलिस एवं SBI के संयुक्त तत्वाधान में साइबर जागरूकता अभियान, आमजनों को ठगी से बचने दिए गए टिप्स
बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के संयुक्त तत्वाधान में शहर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एवं SBI बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
➡️ अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं साइबर रथ के माध्यम से आम नागरिकों को लगातार साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
➡️ कार्यक्रम में गुम हुए मोबाइल फोन आमजनों को वापस किए गए, जिससे उपस्थित लोगों में विश्वास और प्रसन्नता का माहौल रहा।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 500 से अधिक मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद कर लौटाए गए हैं।
साइबर विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे–
डिजिटल अरेस्ट,
सेक्सटार्शन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से),
वॉट्सऐप डी.पी. बदलकर ठगी,
बिटकॉइन और अन्य ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी,
कस्टमर केयर व OTP ठगी,
ऑनलाइन लोन एप्स के जाल
आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सुरक्षित रहने के टिप्स साझा किए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ACCU) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा सहित SBI के वरिष्ठ प्रबंधक बृजेश गुप्ता और विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अजनबी कॉल्स, संदिग्ध लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और असुरक्षित ऐप्स से बचें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
