October 19, 2026

युवा सरपंच ने अपने जन्मदिवस पर बच्चों के साथ बांटी खुशियाँ, कराया नेवता भोज एवं बांटे शैक्षणिक सामग्री।

0
IMG-20250821-WA0606.jpg

मुंगेली। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम नुनियाकछार प्राथमिक विद्यालय में युवा सरपंच विनय बंजारा ने अपने जन्मदिवस को अनोखे अंदाज में मनाया। सरपंच बंजारा ने अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटा और सभी विद्यार्थियों को नेवता भोज करवाया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त उन्होंने अपने व्यक्तिगत व्यय से बच्चों को खीर, पूरी, हलवा, मिठाई और चॉकलेट परोसी। साथ ही विद्यार्थियों को कापी, पेन, बैग एवं नेम आईडी कार्ड भी वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सरपंच ने विद्यालय परिसर में कंदब का पौधा लगाकर वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.के. बावरे, विकासखंड स्रोत समन्वयक एस.के. उपाध्याय, सीएसी नेमीचंद भास्कर एवं बीआरजी सदस्य चंद्रशेखर उपाध्याय, रविकांतपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सरपंच विनय बंजारा ने कहा “प्राथमिक विद्यालय के बच्चे मिट्टी के घड़े के समान होते हैं, जिनकी शिक्षा और संस्कार से ही उनके जीवन की नींव मजबूत होती है। इनकी शिक्षा में हर संभव मदद करना ही मेरा उद्देश्य है।” बीईओ जे.के. बावरे ने बताया कि शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी को अपने जन्मदिवस पर विद्यालय में इस तरह के आयोजन करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। वहीं बीआरसी उपाध्याय ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने सरपंच को जन्मदिन की सामूहिक बधाई दी और कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक आर.एस. मार्को ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed