छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल किया, आर. शंगीता को अतिरिक्त प्रभार सौंपा, श्याम लाल ध्रुव को पूर्व प्रभार से मुक्ति
नवा रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक कार्यों में बड़ा बदलाव करते हुए श्रीमती आर. शंगीता (भा.प्र.से. 2005), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार आबकारी आयुक्त को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
इसके पूर्व यह जिम्मेदारी श्री श्याम लाल ध्रुव (भा.प्र.से. 2008), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा अन्य कई दायित्वों के साथ थी। अब शासन ने आदेश जारी कर उन्हें प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कॉर्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।
शासन के इस निर्णय के बाद अब श्रीमती आर. शंगीता दोनों ही महत्त्वपूर्ण पदों का कार्यभार संभालेंगी, वहीं श्री श्याम लाल ध्रुव अपने शेष विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
यह प्रशासनिक आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
