वोट चोरी के खिलाफ स्टीकर अभियान की शुरुआत, मुंगेली से उठी जनजागरण की आवाज
मुंगेली । प्रदेश युवा कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर जनजागरूकता फैलाने के लिए पूरे प्रदेश में स्टीकर अभियान शुरू किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की गई।
जिला मुंगेली में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया ने विधानसभा लोरमी के मुंगेली चौक में स्टीकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष छैदईया ने कहा कि “चुनाव आयोग द्वारा लोकतंत्र के साथ छलावा कर जनता के अधिकारों का हनन किया गया है। यह अभियान जनता को सच्चाई से अवगत कराने का प्रयास है।”
मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में नारे लगाए –
“वोट चोर गद्दी छोड़!”
अभियान की शुरुआत पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी, अभिलाष सिंह, खुशबू वैष्णव, आकाश वैष्णव, आदित्य वैष्णव, शशांक वैष्णव, पोखराज बंजारा, धनंजय दुबे, नागेश गुप्ता, योगेश्वर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में स्टीकर वितरित करने, जनता से संवाद करने और अभियान से संबंधित फोटो व वीडियो साझा करने के निर्देश दिए हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
