पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर प्रवास पर रहे विधायक अटल के निवास पर कांग्रेसजनों से मुलाकात की कोटा पहुंचकर विशाल आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया।
बिलासपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के महासचिव भूपेश बघेल आज जिले के प्रवास पर रहे सुबह 10 बजे विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचकर श्रीवास्तव परिवार से मुलाकात की फिर बिलासपुर जिले के कांग्रेस जनों से मेल मुलाकात किया हालचाल जाना पत्रकार साथियों से बातचीत किया। विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पर विधायक मस्तुरी दिलीप लहरिया विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह विधायक चांपा जांजगीर व्यास कश्यप विधायक भाटापारा इन्द्रसाव पूर्व विधायक रश्मि सिंह सियाराम कौशिक शैलेष पाण्डेय बैजनाथ चंद्राकर पूर्व सांसद इग्रीड मैकलाउड पूर्व सलाहकार प्रदीप शर्मा शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय कांग्रेस वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा अर्जुन तिवारी पूर्व महापौर रामशरण यादव शेख नजरूद्दीन प्रमोद नायक राजेन्द्र शुक्ला शिल्पी तिवारी सीमा पाण्डेय पिंकी बत्रा सीमा घृतेश अभयनारायण राय महेश दुबे राजेश शुक्ला जितेन्द्र पाण्डेय शिव बालक कौशिक जावेद मेमन अरविंद शुक्ला राजेन्द्र साहू युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव अनस खोखर पंचराम सूर्यवंशी समीर अहमद देवेंद्र सिंह धर्मेश शर्मा नसीम खान आशुतोष शर्मा नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप एवं समस्त पार्षद पूर्व पार्षद कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
कोटा पहुंचने पर नाका चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आतिशी स्वागत किया, युवा कांग्रेस कोटा महिला कांग्रेस कोटा रतनपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेंटी शहर कांग्रेस कमेंटी कांग्रेस पार्षद दल कोटा रतनपुर में कुलवंत सिंह शीतल जायसवाल सुभाष जायसवाल आनंद जायसवाल अरूण त्रिवेदी प्रकाश जायसवाल वीणा मसिह देवेन्द्र कौशिक आदि ने स्वागत किया।
आदिवासी सम्मेलन में पहुंचने पर आदिवासी समाज के पिंटू मरकाम प्रभु जगत राजू सिदार मनोहर धु्रव मनोज मरावी चिंताराम धु्रव आदि ने फूल माला पटाखे एवं आदिवासी परम्परा के अनुसार गमच्छा पगड़ी खुमरी पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर पूर्व मुंख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अटल श्रीवास्तव अतिविशिष्ट अतिथि गोड़वाना गणतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम विशिष्टि अतिथि के रूप में विधायक दिलीप लहरिया विधायक व्यास कश्यप विधायक इन्द्रसाव तथा समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 से 2023 तक हमारी सरकार ने जन-जंगल-जमीन आदिवासी बनवासी के लिए समाज के हित में अनेक निर्णय लिये पेशा कानून लागू हुआ 65 वनोपजों की खरीदी समर्थन मुल्य पर किया वर्तमान केन्द्र एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी योजनाओं को बंद कर दिया। विष्णुदेव साय आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित हुए लेकिन निर्णय केन्द्र सरकार के इशारे पर आदिवासी समाज के हितो के विपरित ले रहे है। उनके नेतृत्व में सफलता पूर्वक हसदेव और तमनार की जंगल काटे जा रहे है, व्यक्तिगत एवं सामुहिक पट्टे होने के बाद भी जंगल उजाड़े जा रहे है। तेन्दुपत्ता खरीदी केवल नाम मात्र के हो रहे है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए समाज के नेताओं से अपील की कि अधिकारो के लिए एक होकर सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कसना होगा। राहुल गांधी एवं कांग्रेस पूरी तरह से आपके साथ है।
सभा को विधायक अटल श्रीवास्तव विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने भी संबोधित किया विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपनेय विधानसभा में कार्यक्रम में पहुंचे नेतओं का स्वागत किया। जन जंगल जमीन बचाने एवं छत्तीसगढ़ के खनिजों को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आव्हान किया।
गोड़वाना गणतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने दादा हीरा सिंह मरकाम को याद करते हुए उनके संघर्ष को याद करते हुए समाज से अपील की कि हम सबको एक होकर समान विचारधारा के राजनीतिक दलों के साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी वनाधिकार पट्टा वनोपज कि सरकारी दर पर खरीदी जन जंगल जमीन पर आदिवासियों के वनवासियों एवं मुलनिवासियों के अधिकार की लड़ाई लड़ने हेतु उन्होंने भूपेश बघेल से भी सहयोग मांगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रभु जगत एवं राजू सिदार ने किया, समाज के प्रतिभावान सदस्यों का सम्मान भी किया वही मुख्यअतिथि एवं अन्य अतिथियों का आदिवासी संस्कृति परम्परा के अनुसार स्वागत कर स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के साथ कांग्रेस कमेंटी के ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित सहित कोटा विधानसभा के जिलापंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य सरपंच संघ का भी योगदान रहा। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए थे और अतिथियों का संबोधन ध्यान से सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर रायपुर होते हुए दुर्ग के लिए रवाना हुए।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
