जिला जेल मुंगेली जेल में रक्षाबंधन का उत्सव:124 बंदियों की कलाई पर सजी राखी
मुंगेली । जिला जेल मुंगेली में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 124 बंदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामनाएं कीं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल के नेतृत्व जेल में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। पर्व से पूर्व ही मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों से अनुरोध किया गया था कि वे केवल राखी और आवश्यक पूजन सामग्री ही लाएं, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। त्योहार के दिन बंदियों और उनकी बहनों को मुलाकात के लिए विशेष अनुमति दी गई। राखी बांधने के बाद बहनों को सुरक्षित बाहर भेजा गया और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न किया गया। जिला जेल में इस अवसर पर 458 बंदियों ने भी त्योहार की खुशी साझा की। कार्यक्रम की सफलता पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,सहित संबंधित विभागों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
