October 19, 2026

मदनपुर में मिशन एजुकेशन अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री

0
IMG_20250808_095629_405.jpg


मुंगेली। पूज्य सतगुरु श्री सतपाल महाराज के निर्देशन में संचालित मिशन एजुकेशन अभियान के अंतर्गत ग्राम शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर में दिनांक 07 अगस्त 2025 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5वीं तक के कुल विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को प्रोत्साहित करना एवं विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग देना रहा। मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल, कलर आदि शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति की क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा श्रीमती नीरा बाई, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, महामंत्री नितेश भारद्वाज सहित जिले की समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें लगन व निष्ठा से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने जताया आभार

शाला के प्रधानपाठक और शिक्षकों ने इस आयोजन के लिए समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलती है। विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समिति पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed