राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उषा मानिकपुरी ने जीता रजत पदक
मुंगेली । मुंगेली जिले का खिलाडियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया , रायपुर में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुये महिला वर्ग खिलाडी ने रजत पदक पर कब्ज़ा किया यह प्रतियोगिता वाकोइंडिया और किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में आयोजित की गई थी जिसमे देशभर के लगभग 1200 खिलाडी शामिल हुए इस प्रतियोगिता में 8स्वर्ण 13रजत और 37 कांस्य पदक के साथ छत्तीसगढ़ 6वे स्थान पर रही इस प्रतियोगिता में जिले के 4 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमें पुरुष वर्ग में ये 74कि.ग्रा. भार वर्ग केवन इवेंट में आशुतोष उपाध्याय ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ि से रिंग में अपने तीन राउंड खेले, आकाश दिवाकर ने ये 84कि.ग्रा. भार वर्ग में दो इवेंट पाईंट फाईंट पश्चिमबंगाल, व किकलाइट इवेंट महाराष्ट्र के खिलाड़ी के साथ खेला, महेश राजपूत -57 कि.ग्रा. भार वर्ग के दो इवेंट लाईट कॉन्टेक्ट तेलंगाना के खिलाड़ी को पराजित किया ओडिशा के खिलाड़ी से क्वाटर फाइनल में हार का सामना किया वही किक लाईट में राजस्थान के खिलाड़ी से मैच खेला , महिला वर्ग में उषा मानिकपुर ने +70 कि.ग्रा. भार वर्ग केवन इवेंट में अपना सेमीफाइनल राउंड पार करते हुए फाइनल में केरल की महिला खिलाड़ी से रिंग अपने तीन राउंड खेले इस फाइनल मुकाबले में केरल तेजस्वी ने जीत हासिल की ऊषा मानिकपुर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा । ऊषा मानिकपुर का राष्ट्रीय स्पर्धा में यह दूसरा पदक है । इससे पूर्व 2023 चेन्नई नेशनल में स्वर्ण पदक केवन इवेंट में ही जीता था , राज्य खेल शिखर से सम्मानित होने वाली जिले की पहली महिला खिलाड़ी किकबॉक्सर बनी थीं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन पर कोच वेंकटेश्वरदास ने कहा कि जिले की महिला व पुरुष खिलाड़ी जिले के लिए लगता पदक हर साल लगा रहे है मुंगेली जिला इंडोरस्टेडियम में खेल का प्रशिक्षण निःशुल्क आगामी केडेट, चिल्ड्रन,व जुनियर,ओल्डर खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलकर चयनित हुए है वह नेशनल में जिले के लिए और पदक लायेंगे पूरे जिले के किकबॉक्सरो में हर्ष है किकबॉक्सर तिलककांत, राजकमल, कमलकांत, हेमंतदाश ,सागर जायसवाल, नरेंद्र साहू ,अनिकेत मसीह,विशाल चंद्राकर, आदित्य साहू ,गिरधर सोनवानी ,चैतराम साहू ,योगेश साहू , दुजाराम, आशीष काठले, नकुल ,आदर्श डाहीरे,सौम्य पाटले, हीरालाल, देवराजवंदे , पुन्नीलाल, कुणाल, मिथिलेश्वर बर्मन , शैलेन्द्र , जितेंद्र मानिकपुरी ,छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेशमिश्रा ,महासचिव आकाशगुरुदीवान,जिला खेल अधिकारी संजय पाल, जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
