जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 51 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार
जशपुर । ऑपरेशन “आघात” के तहत जशपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आगडीह (नेशनल हाइवे-43) के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक से 51 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। ट्रक में 734 कार्टून में कुल 6588 लीटर शराब पाई गई। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर निवासी ट्रक चालक चिमा राम (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
🔸 अंतरराज्यीय तस्करी सिंडिकेट की आशंका:
पुलिस को संदेह है कि इस पूरे मामले में कोई बड़ा अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह शामिल है, जो पंजाब से बिहार तक शराब की तस्करी कर रहा है। आरोपी चिमा राम शराब से भरी ट्रक को चंडीगढ़ से रांची होते हुए बिहार ले जा रहा था।
🔸 तरीका बेहद शातिर:
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ट्रक चंडीगढ़ में सौंपा गया था और रांची तक पहुंचाने के लिए 45 हजार रुपये मिलने थे। ट्रक में क्या माल है, इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। यही तरीका पूर्व में पकड़े गए दो अन्य मामलों में भी अपनाया गया था, जिसमें ड्राइवर को माल की जानकारी नहीं दी जाती और रास्ते में ट्रक बदला जाता है।
🔸 पूर्व की कार्रवाई:
इससे पहले भी जशपुर पुलिस दो ट्रकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त कर चुकी है। एक ट्रक को दुलदुला और दूसरा ट्रक अनूपपुर (म.प्र.) से पकड़ा गया था।
🔸 ट्रक व शराब की कुल जब्ती:
अवैध शराब: 6588 लीटर (734 कार्टून)
अनुमानित कीमत: ₹51 लाख
जप्त ट्रक नंबर: UP12AT1845 (कीमत लगभग ₹16 लाख)
🔸 विधिक कार्यवाही:
आरोपी चिमा राम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
🔸 पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष कुमार तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक एसन पाल, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।
🔸 एसपी का बयान:
एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर नकेल कस रही है। इस प्रकरण में अंतरराज्यीय सिंडिकेट की संलिप्तता की जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
