October 19, 2026

आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त

0
IMG-20250801-WA0719.jpg

मुंगेली । जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम जरहागॉव में दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभय यादव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed