October 20, 2026

सड़क सुरक्षा पर यातायात पुलिस की विशेष गोष्ठी, 100 से अधिक प्रबुद्ध नागरिक रहे शामिल

0
IMG-20250731-WA0573.jpg

बिलासपुर। यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने हेतु नगर के बुद्धिजीवी नागरिकों एवं नागरिक सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष विचार गोष्ठी एवं बैठक आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। बैठक में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में जनसहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी पर विशेष चर्चा हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग तक यातायात नियमों के पालन का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर नागरिक को अपनी नैतिक भूमिका निभानी होगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को यातायात शिक्षा दी जाएगी, वहीं नगर की कॉलोनियों एवं मोहल्लों में “यातायात-मुहल्ला जागरूकता कार्यक्रम” चलाकर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति के दीर्घकालिक सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में प्रमुख रूप से सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, असीतपाल सिंह, रेखा गुल्ला, राजकुमार सुखवानी, सपना सराफ, मदन मोहन गुल्ला, शैफाली घोष, पूनम पांडे, पुष्पा साहू, राजेश पांडेय, लता गुप्ता, अनूप कुमार पांडे सहित 100 से अधिक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed