सकरी पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान: दो युवकों से चाकू बरामद, 12 पर शराब पीने के आरोप में चालानी कार्रवाई
बिलासपुर (सकरी)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सकरी पुलिस द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इस दौरान दो व्यक्तियों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
1. लक्की पांडे, पिता गोपाल पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, सकरी
2. साहिल खान, पिता अकरम खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, रायपुर (वर्तमान निवासी – सकरी)
इसके अतिरिक्त 12 व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए, जिन पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
चालानी कार्रवाई जिन पर की गई:
1. राजकुमार वर्मा
2. रविशंकर साहू
3. सागर शुक्ला
4. समीर सरजाल
5. वैभव शुक्ला
6. वीरेंद्र ध्रुव
7. अशोक साहू
8. राम अवतार यादव
9. निखिल सूर्यवंशी
10. सुखदेव साहू
11. राजू साहू
12. प्रियांक अग्रवाल
थाना सकरी पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
