सनरूफ खोलकर स्टंट करते चार युवक गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर। शहर की न्यू रिवर व्यू रोड पर तेज रफ्तार कार में खतरनाक स्टंट और सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाने वाले चार युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना 23 जुलाई की रात की है, जब कार क्रमांक CG-10 BP-9101 में सवार चार युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो व सेल्फी लेते हुए न केवल उन्होंने अपनी, बल्कि राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाला।
सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर चारों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 856/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 3(5) बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं 184 व 189 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार युवक :
1. लव उर्फ लक्की कुम्भकार – निवासी कपिल नगर, सरकंडा
2. अरमान उर्फ ऋषभ कुम्भकार – मूल निवासी एनटीपीसी क्वार्टर सीपत, वर्तमान पता विनोबा नगर
3. रमाशंकर कौशिक – निवासी पुराना सरकंडा
4. प्रियांशु कश्यप – निवासी माता चौरा, सरकंडा
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना, यातायात नियमों का उल्लंघन और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
