October 19, 2026

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एफसीआई गोदाम से 4 जुआरी गिरफ्तार

0
IMG-20250724-WA1112.jpg

बिल्हा। जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम निपनिया स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में खुलेआम हार-जीत का जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से ताश के पत्ते, बोरी फट्टी, तीन मोबाइल फोन और कुल ₹4020 नगद बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में सट्टा-जुआ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर बिल्हा थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24 जुलाई को ग्राम निपनिया के एफसीआई गोदाम में छापा मार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 4 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी :

1. संत कुमार बारमते (38), निवासी परसिया, थाना पथरिया, जिला मुंगेली


2. शिवा पटेल (31), निवासी निपनिया, थाना बिल्हा


3. दिलीप गोस्वामी (55), निवासी जवाहर नगर, बिल्हा


4. होरिल महिलांगे (31), निवासी वार्ड क्रमांक 11, बिल्हा



पुलिस द्वारा इस माह के भीतर जुआ एक्ट के तहत यह चौथी बड़ी कार्यवाही है, जिसमें अब तक कुल 19 जुआरियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस द्वारा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश साहू, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, उप निरीक्षक शत्रुघ्न लहरे, प्रधान आरक्षक व आरक्षकगण की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed