चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर शंकर शर्मा गिरफ्तार, 2 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद
बिलासपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए थाना चकरभाठा पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 35 ग्राम गांजा, एक Apache मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल बरामद किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत ₹96,200 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
👉 शंकर प्रसाद शर्मा, पिता स्व. मोतीलाल शर्मा, उम्र 45 वर्ष
👉 निवासी – वार्ड क्रमांक 01, बिल्हा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर
कार्रवाई का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। दिनांक 22 जुलाई 2025 को आरक्षक भागवत चंद्राकर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की Apache बाइक (CG10-NA-3702) से आसमानी रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बोदरी की ओर बिक्री के लिए जा रहा है।
सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम द्वारा बोदरी मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बैग से 2.035 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹24,000 है। साथ ही आरोपी से परिवहन में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल को भी जप्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
टीम में रहे शामिल अधिकारी-कर्मचारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू के साथ सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगड़े, छोटेलाल पटेल, लवकेश पैकरा, और मनीष साहू की सराहनीय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
