October 20, 2026

तालापारा में बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, हथियार और शराब बरामद

0
IMG-20250722-WA1028.jpg

बिलासपुर/सिविल लाइन। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में आपराधिक गतिविधियों और अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और वारंटी गिरफ्तारी के तहत कई आरोपियों को पकड़ा।

🔹 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई:
तालापारा निवासी मोह. अब्दुल्ला (उम्र 35) के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

जप्ती शराब:

अंग्रेजी शराब – 12 पाव (2.160 वॉल्यूम लीटर)

देशी प्लेन शराब – 23 पाव (4.140 वॉल्यूम लीटर)



🔹 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई:
ताहिर खान (उम्र 31), निवासी तालापारा साईं मंदिर के पीछे, के कब्जे से एक लोहे का धारदार चापड़नुमा हथियार बरामद हुआ। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

🔹 गिरफ्तार / स्थायी वारंटी:
तीन वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया –

1. प्रेम शर्मा (उम्र 41), सिंधी कॉलोनी


2. केशव प्रसाद पांडेय (उम्र 64), जरहाभाठा


3. गोविंदा यादव (उम्र 38), बिरकोना



🔹 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत पकड़े गए बदमाश:

1. करण कुर्रे (उम्र 22), तालापारा


2. अरुण डाहिरे (उम्र 22), मिनीमाता नगर


3. प्रेम बघेल (उम्र 44), तालापारा


4. अब्दुल रहमान (उम्र 52), तालापारा


5. मोह. कलीम (उम्र 35), तालापारा



बिलासपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से यह सख्त कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed