नशे में धुत वाहन चालक पर एम.वी. एक्ट की कार्रवाई, कमर में छुपाई एयरगन जप्त
बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रात्रि में जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20 जुलाई 2025 की रात्रि को महाराणा प्रताप चौक के पास चेकिंग के दौरान एक कार चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया, जिसके पास से एक एयरगन पिस्टल भी बरामद हुई।
चेकिंग के दौरान कार क्रमांक CG 10 BU 2504 (XUV 700) को रोका गया, जिसमें चालक अर्चित केडिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी रामावॉर्ड कॉलोनी, रायपुर रोड, थाना सिरगिट्टी था। ब्रेथ एनालाइज़र जांच में युवक को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।
तलाशी के दौरान उसकी कमर में छुपाकर रखी गई पिस्टलनुमा एयरगन बरामद की गई, जिसे भारतीय न्यायतंत्र संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत जप्त किया गया है।
शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर 10,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
जप्ती विवरण:
एक नग एयरगन पिस्टल
वाहन: XUV 700 (काले रंग की), CG 10 BU 2504
बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत सक्रिय है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
