October 19, 2026

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्करों से 284 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250719-WA0661.jpg

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 284 किलो अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई तोरवा थाना और एसीसीयू (सायबर सेल) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

मुखबिर से मिली थी सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर 18 जुलाई को जगमल चौक, तोरवा में सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार (क्रमांक CG 04 OC 4577) को रोका गया। वाहन चालक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. गजेन्द्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू (उम्र 26 वर्ष), निवासी देवधरा, मंडला (मध्य प्रदेश)


2. नयन कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम मेहता घनसौर, सिवनी (मध्य प्रदेश)



जब्त सामग्री

ब्राउन टेप से पैक 284 पैकेट गांजा, कुल वजन 284 किलो

मारुति अर्टिगा कार

दो एंड्रॉयड मोबाइल और एक आईफोन

जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये


उड़ीसा से लाया गया था गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से लाया गया था। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी के लिए एंड-टू-एंड विवेचना और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन शुरू की गई है।

आरोपियों के खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 309/25, धारा 20(बी)(2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

टीम को मिला प्रशंसा और पुरस्कार

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), एसीसीयू प्रभारी, सीएसपी सिविल लाइन, निरीक्षक, उप निरीक्षक और अन्य जवानों की भूमिका सराहनीय रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed