कांग्रेसियों ने बरेला बिजली आफिस का घेराव एवं ईडी के विरोध मे किया पुतला दहन
मुंगेली – सडको पर गढ्ढे या गढ्ढो में सड़क प्रशासन की अनदेखी से त्रस्त आम जनता की आवाज बन प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के त्तवाधान में ब्लाक मुख्यालय जरहागांव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में बरेला समीप बिजली आफिस पहुच ज्ञापन सौपा है। वही सरकारी तंत्र के हो रहे दुरूपयोग को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया गया।
गौरतलब हो कि बिजली के बढते दामों और एन एच सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सडको की बदहाली को लेकर बीते 16 जुलाई से लगातार घेराव कर रही है। इसी कडी में जरहागांव से रैली निकाल कर बरेला स्थित बिजली आफिस के पास ज्ञापन सौपा है इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जरहगाव ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। दिये गये ज्ञापन के अनुसार भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के जेब पर चौथी बार बिजली दरो में बेतहाशा वृध्दि कर आर्थिक बोझ डालते हुए घरेलु उपभोक्ता के लिये 10 से 20 पैसे प्रति युनिट गैर घरेलु उपभोता के लिये 25 पैसे प्रति युनिट एवं कृषको के लिये 50 पैसे प्रति युनिट की वृध्दि कर दी गयी है । यह निर्णय आम जनता और किसानो के खिलाफ है इसके अतरिक्त क्षेत्रीय समस्याओं का भी अंबार है। जैसे बरेला बिजली कार्यालय से मनियारी पुल तक का रोड एवं पुल पुर्णतः जर्जर है । स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कुल में शिक्षक नियुक्ति के संबंध में बरेला से मोढ़े तखतपुर बरेला बायपास जो जर्जर है उसकी मरम्मत एवं बायपास आवागमन प्रारंभ करने के संबंध में बरेला से कुकुसदा मार्ग पुर्णतः जर्जर स्थिति, नगर पंचायत बरेला मे हो रही गड़बड़ियों, जरहगाव के सबसे पुराने तालाब मे जलकुम्भी कि समस्या व्याप्त है । मरम्मत एवं नवीनीकरण अमलीकापा से केवटाडीह मरम्मत क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एवं मुख्य मार्गो में मवेशियों से हो रहे दुर्घटनाओ के संबंध में धरना आंदोलन एवं बिजली कार्यालय का घेराव किया गया ।

युवा कांग्रेस ने किया पूतला दहन – ईडी द्वारा की गई कार्यवाही के चलते एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। जिसको लेकर पुरे प्रदेश में विरोध प्रर्दशन शुरू हो गया है। इसी कडी में मुगेली जिले के बरेला बिजली आफिस के सामने कांग्रेसियों द्वारा पुतला दहन किया गया । इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी तंत्र के दुरूप्योग कर रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालो को परेशान किया जा रहा है। बीते दिनो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तमनार के जंगल को बचाने के लिए मुहिम चलाई गई थी जिसका इनाम आज सरकार द्वारा उन्हे दिया जा रहा है। उनके पुत्र को इडी द्वारा आज हिरासत में लिया गया हम इस कृत्य का विरोध करते है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदइया ने कहा कि सरकार द्वेष पूर्ण कार्य कर रही है हम इसका विरोध करते है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को उनके जन्मदिन के अवसर पर उठाना द्वेष पूर्ण कार्य नहीं तो और क्या है, जिसको लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर द्वारा पुरे प्रदेश मे पुतला दहन किया जा रहा है
इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, राम चंद्र साहू, चुरावन मंगेशकर, दिलीप बंजारा,मदन लाल पटेल,रामनाथ धुरी,केशो प्रसाद अंचल,कन्हैया लाल धुरी,विनोद आहिरे,उमेश चंद कुरे,अभिलाष सिंह, राजेश छैदईया, उर्मिला यादव, बिंदु यादव, अनीता विश्वकर्मा,वशीउल्लाह खा, मुकेश वैष्णव, योगेश्वर सिंह,नवनीत शुक्ला, जलेश यादव, राजेश सोनी, सुरेंद्र साहू, याकित दास,राजकुमार प्रजापति,देवा पेंटर,लोकेश बिसेन, भैयालाल पटेल,राजेंद्र जायसवाल,ईश्वर चतुर्वेदी, मनोज धुरी,कन्हैया राम देव पटेल,संदीप सिंह,मनोज कुमार, जलेश यादव,पिल्लू राम साहू, राजेश सोनी, थानु सिंह,टेकलाल निर्मलकर, सतीश यादव,सुखप्रसाद, विनय याद,नारद कश्यप, पवित्र साहू, संजय कुर्रे, मुकेश साहू, आलोक जायसवाल, ओम प्रकाश साहू,नंदराम, तारनी विश्वकर्मा,आयुष सिंह श्रीनेत,इंद्रजीत कुर्रे, शंकर इस अवसर पर उपस्थित रहें ।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
