ऑपरेशन तलाश के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, बिलासपुर से नाबालिक बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली। जिला पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन तलाश के तहत मुंगेली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बिलासपुर से लापता नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री 8 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 310/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
🕵️♂️ तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश दी और संदेही आरोपी दीपक मानिकपुरी उर्फ टाईसन (उम्र 21 वर्ष), निवासी शिवाजी वार्ड, मुंगेली को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसका बयान दर्ज कराया गया।
पीड़िता ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे नाबालिक होने की जानकारी होने के बावजूद बहला-फुसलाकर भगाया और फिर दैहिक शोषण किया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 व 6 भी प्रकरण में जोड़ी गईं।
🔒 आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
👮♀️ पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, अजय सिंह, आरक्षक योगेश यादव, विकास सिंह तथा महिला आरक्षक नंदनी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता में है। ऑपरेशन तलाश जैसे अभियानों से यह संदेश जाता है कि समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
