October 19, 2026

तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई — नशा, जुआ और बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का जबरदस्त प्रहार

0
IMG-20250717-WA0533.jpg

बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

👉 सरकंडा थाना क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास यश उर्फ योगविन्द चन्द्राकर नामक युवक को 266 नग नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।

👉 सीपत थाना पुलिस ने ग्राम लुतरा नहर के पास जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कर 08 जुआरियों को पकड़ा। मौके से मोबाइल, ताश की पत्ती और नगद ₹7,450 जब्त किया गया।

👉 सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गणेश नगर, नयापारा और चुचुहियापारा में विशेष दबिश देकर 10 बदमाशों को हिरासत में लिया गया। इनमें से कुछ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित थे, तो कुछ के पास से घातक हथियार व अवैध शराब जब्त की गई। Arms Act और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🔸 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में हुई इस सघन कार्यवाही से शहर में बदमाशों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed