अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ हड़ताल पर, कलेक्टरेट का किया घेराव
मुंगेली । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा करते हुए मंगलवार को कलेक्टरेट कार्यालय का घेराव किया और धरना रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन प्रदेश स्तरीय आव्हान पर दिनांक 16 व 17 जुलाई को किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में – नियमितीकरण,27% वेतनवृद्धि,ग्रेड पे निर्धारण,अनुकंपा नियुक्ति,स्वास्थ्य बीमा, सेवा शर्तों में समानता सहित अन्य मुद्दों को शामिल किया गया है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, मुंगेली इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से एनएचएम के कर्मचारी संविदा रूप में कार्यरत हैं, लेकिन उनकी सेवाओं को स्थायी नहीं किया जा रहा है। वहीं, वेतन और अन्य सुविधाओं के मामले में भी उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो संघ को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अमित दुबे, पवन निर्मलकर, डॉ. मीनाक्षी बंजारे, बलराम, जितेंद्र, अमित अहिरवार, संतोष निर्मलकर, गोविंद साहू, राजेंद्र राजपूत, अवि साहू, नेहा सिंह, योगेश, विश्वनाथ सहित बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मी मौजूद रहे। कर्मचारी संघ का कहना है कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे राज्य के एनएचएम कर्मचारियों की न्यायसंगत लड़ाई है, जिसे अब निर्णायक मोड़ तक ले जाया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
