October 20, 2026

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों और ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

0
IMG_20250717_121831_479.jpg

मुंगेली। ग्राम कोदवाबानी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोदवाबानी उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर वृक्षारोपण के साथ-साथ कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

नशीली पदार्थों के खिलाफ अभियान और साइबर सुरक्षा पर ध्यान : पहल अभियान के तहत छात्रों और ग्रामीणों को नशीली पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को नशे से दूर रहने और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही, साइबर ठगी और अपराध से बचने के लिए भी एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। लोगों को यह सलाह दी गई कि वे अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, मैसेज और ई-मेल से सावधान रहें, किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें। इसके अलावा, अनजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट या वीडियो कॉल स्वीकार न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध से बचाव के लिए, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) के माध्यम से 1930 पर कॉल कर शिकायत करने का सुझाव दिया गया।

यातायात नियमों और सामुदायिक जागरूकता पर भी चर्चा : इस कार्यक्रम में यातायात नियमों के बारे में भी जागरूकता दी गई, ताकि लोग सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें और यातायात नियमों का पालन करें। इसके साथ ही आस-पास की हो रही घटनाओं के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई, जिससे समाज में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग : कार्यक्रम में लालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, शाला समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा महामंत्री ग्राम मुंगेली चंद्रहास गोस्वामी, सरपंच प्रतिनिधि मनजीत रात्रे, पूर्व सरपंच हिरेंद्र जायसवाल, प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग, गुलाब राजपूत, दानी सिंह राजपूत, और विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रहास गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन समाज को सशक्त, सजग और संवेदनशील बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed