October 19, 2026

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं, मत्स्य पालकों को मिला केसीसी योजना का लाभ

0
IMG_20250716_095437_163.jpg

मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान पथरिया विकासखण्ड के दो मत्स्य पालकों को केसीसी योजना के अंतर्गत कुल 4 लाख 50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। ग्राम अंडा के दीपक कुमार कौशिक को 3 लाख रुपये, और ग्राम चंदरगढ़ी के घनश्याम निषाद को 1 लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। योजना का लाभ मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।

जनदर्शन में आवास, शौचालय, पेयजल, राशन, पेंशन, विद्युत जैसी मूलभूत समस्याओं से जुड़े कई आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें कुछ प्रमुख आवेदन इस प्रकार हैं:

🔹 प्रमुख आवेदन और मांगें:

प्रदीप कोशले, ग्राम भिलाई: भूमिहीन योजना का लाभ

संध्या कोशले, पथरिया: महतारी वंदन योजना का लाभ

ग्राम जगताकापा के ग्रामीण: नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग

गेवन बाई, ग्राम गोइन्द्रा: पीएम किसान सम्मान निधि

ग्राम अमोरा के लोग: अघोषित विद्युत कटौती से राहत

चम्पा, ग्राम बरछा: पेंशन योजना

भूषण कुमार, ग्राम भटगांव: जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार

रामप्यारी, पीथमपुर: शौचालय निर्माण स्वीकृति

दशरथलाल, ग्राम टिंगीपुर: सड़क दुर्घटना मुआवजा

ग्राम केशरूवाडीह और आसपास के ग्रामीण: तखतपुर–मौहाभाठा–कुकुसदा मार्ग मरम्मत

लखनीचंद दिवाकर, खैरा: बैटरी चालित ट्राइसायकल

भरत सिंह मरकाम, सांवतपुर: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण की मांग


कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमों के तहत त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, पथरिया एसडीएम अजय शतरंज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed