October 20, 2026

कोटवार प्रशिक्षण सम्मेलन का समापन, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण

0
IMG-20250716-WA0270.jpg

मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित जिलास्तरीय ग्राम कोटवार प्रशिक्षण सम्मेलन का समापन 15 जुलाई को रक्षित केंद्र मुंगेली में किया गया। यह सम्मेलन 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चार बैचों में आवासीय रूप से संचालित किया गया था।

सम्मेलन के समापन अवसर पर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में कोटवारों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत करते हुए कलेक्टर और एसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही “पहल अभियान” के अंतर्गत पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण व खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं।

🔹 प्रशिक्षण के मुख्य विषय:

भीड़ प्रबंधन

आपदा राहत एवं बचाव कार्य

साइबर अपराध

नवीन कानून व यातायात नियम

कानून व्यवस्था में कोटवारों की भूमिका

राजस्व मामलों में सहभागिता

फिजिकल फिटनेस, योग और खेलकूद सत्र


प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि ग्राम कोटवार स्थानीय सुरक्षा, सूचना संकलन और अवैध गतिविधियों की निगरानी में प्रशासन और पुलिस की प्रथम कड़ी हैं। उन्हें अवैध शराब, सट्टा, गांजा और अन्य अपराधों की गोपनीय जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, नवनीत पाटिल, संजय साहू, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा जिलेभर के ग्राम कोटवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed