October 20, 2026

शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला बेलखुरी में मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, किया पौधारोपण

0
IMG-20250710-WA0817.jpg

मुंगेली ।  पथरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला बेलखुरी में बड़ी धूमधाम से गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया।सर्वप्रथम शाला परिसर में कदम और गुलमोहर का पौधारोपण किया और माध्यमिक शाला में युक्तियुक्तकरण के तहत नई शिक्षिका श्रीमती संध्या का छात्रों ने श्रीफल देकर भेंट की।गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डूकेश साहू ने कहा कि छात्र जीवन बड़ा अनमोल रहता हैं।शिक्षक हमें पढ़ाते ही नहीं,वे हमें जीवन में आगे बढ़ना भी सिखाते हैं,गुरुजनों का मार्गदर्शन हम कभी नहीं भूलेंगे।शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक खेमसिंह राजपूत ने कहा कि गुरुजनों का सभी के जीवन में विशेष स्थान होता हैं।गुरु पूर्णिमा ज्ञान और शिक्षा के महत्व को दर्शाती है।पूर्व छात्राओं के साथ पौधारोपण कर गुरु पूर्णिमा मनाना बड़ा संयोग हैं।साथ ही ग्राम पंचायत बेलखुरी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता,शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त की।उन्होंने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उन सभी सम्मानित गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने ज्ञान,मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमारे जीवन को नई दिशा दी और उसे संवारने का कार्य किया।इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक दिनेश साहू,मुरली वर्मा,नरेश मरावी,देवचरण माण्डले,महेंद्र चतुर्वेदी,हरिकिशन राजपूत,रोजगार सहायक रोहित ध्रुव उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed