October 19, 2026

पुलिस जवानों के लिए ‘पहल’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया जांच, वितरित हुई निःशुल्क दवाएं

0
IMG-20250627-WA0646.jpg



मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “पहल” अभियान के तहत शुक्रवार को रक्षित केन्द्र मुंगेली में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बीपी, शुगर, नेत्र, दंत, हड्डी रोग, महिलाओं की बीमारियों व बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श और दवाइयां दी।

स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या के बीच उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर में जिन कर्मियों में गंभीर बीमारी के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे बेहतर उपचार दिलाने हेतु विभागीय स्तर पर मदद देने की बात कही गई।

इस अवसर पर डॉ. देवेश खाण्डे (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रदीप जायसवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. भूपेन्द्र सिंह टंडन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. विजेन्द्र पाटले (मेडिसिन), डॉ. संजय ओबराय (मानसिक रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, डॉ. मधु आनंद बंजारे, डॉ. कासिम कुरैशी (दंत चिकित्सक) सहित चिकित्सा टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed