October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की बुधवार की खूबसूरत तस्वीर — कर्तव्य और इंसानियत का अनूठा संगम

0
IMG-20250625-WA1089.jpg

मुंगेली । बुधवार को जिले में कांग्रेस द्वारा किए गए कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर प्रशासनिक व्यवस्था का दबाव था, वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक और मानवीय दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन के बाद, ड्यूटी पूरी कर आरक्षक की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसमें वह बारिश के पानी का आनंद लेते हुए मुस्कुरा रहे हैं।


कर्तव्य के साथ मुस्कान भी जरूरी ड्यूटी के तनाव और जिम्मेदारियों के बीच  की यह तस्वीर साबित करती है कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील और ज़िंदादिल इंसान भी होता है। तेज बारिश के बीच, कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के बाद, जब थोड़ी राहत मिली, तो उन्होंने मुस्कराकर इस पल को जिया।

कार्यक्रम रहा शांतिपूर्ण, पुलिस की रणनीति रही सफल कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में भारी भीड़ के बावजूद किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

सोशल मीडिया में सराहना सोशल मीडिया पर  यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग पुलिस की इंसानी पहलु को सराह रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा — “वर्दी में भी मुस्कान होती है, जब सेवा में समर्पण होता है।”

पुलिस सिर्फ कानून का पालन नहीं कराती, वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाती है — आज की तस्वीर ने यह फिर से साबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed