October 19, 2026

मुक्ति धाम में पेयजल संकट का समाधान, पार्षद विजय बंजारा की पहल से हुआ बोर खनन

0
b143edb184254714b4c4d2e85afc5f7b.jpg

मुंगेली । नगर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित क्रिश्चन मुक्ति धाम में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। अंतिम संस्कार व श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के दौरान इस परेशानी के चलते लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोर खनन कार्य संपन्न हो गया है। यह कार्य नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षद विजय बंजारा की सक्रिय पहल और समन्वय से संभव हो सका है।

पार्षद ने नगर पालिका से समन्वय कर दिलाया समाधान

स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों की मांग पर पार्षद विजय बंजारा ने नगर पालिका प्रशासन से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोर खनन का कार्य सुनिश्चित कराया। उनकी इस पहल को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

स्थानीयजनों ने जताया आभार

बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों ने संतोष जाहिर करते हुए पार्षद विजय बंजारा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य से क्रिश्चन समाज को तो सुविधा मिलेगी ही, साथ ही यह सामाजिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक भी बनेगा।

“हर वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता” – विजय बंजारा

इस अवसर पर पार्षद विजय बंजारा ने कहा, “समाज के हर वर्ग की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना मेरा कर्तव्य है। मुक्ति धाम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हमने जो प्रयास किया, उसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है।”

कार्यक्रम में सचिन मसीह, लवी लाल, डेनियाल दयाल, निलेश समुएल, पास्टर रोशन गिल, राबीस मसीह, रितिमा लाल समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्र में इस कार्य को लेकर सराहना का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed