October 19, 2026

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग: होटल, क्लब और बार संचालकों की बैठक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश।

0
img-20250607-wa00086784375991959551398.jpg

रायपुर | रायपुर के होटल, क्लब और बार संचालकों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष रहा। सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह की अध्यक्षता में 100 से अधिक संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी पश्चिम डी.आर. पोर्ते, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, एएसपी अटल नगर विवेक शुक्ला सहित यातायात व क्राइम ब्रांच के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

सभी संस्थानों को वैध लाइसेंस रखना अनिवार्य होगा।

क्लब व बार समय पर खोलने व बंद करने के नियमों का पालन करें।

किसी भी विशेष आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य।

प्रमुख द्वार, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग आदि स्थानों पर हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाएं व एक माह तक उसका डाटा सुरक्षित रखें।

रूम एंट्री के समय आधार कार्ड/पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य करें।

क्लब व बार में नियुक्त बाउंसर और स्टाफ की सूची पुलिस को दें और उनका वेरिफिकेशन कराएं।

पार्किंग स्थलों पर पूरी निगरानी रखें।

किसी भी विशेष कार्यक्रम में शामिल कलाकारों और इवेंट टीम की जानकारी संबंधित थाना को दें।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संचालकों को सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास भी कराया। उन्हें फ्री एंट्री और फ्री ड्रिंक्स जैसी योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी गई। साथ ही संस्थानों में सूखे नशे के संभावित उपयोग पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

अंत में संचालकों को स्पष्ट किया गया कि दिए गए निर्देशों की अवहेलना पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed