October 20, 2026

एसईसीएल मुख्यालय के 5 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी।

0
IMG-20250531-WA0670.jpg

बिलासपुर । एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 5 कर्मियों  को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सभा कक्ष में निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं सीवीओ श्री हिमांशु जैन की उपस्थिति में श्री आलोक कुमार महाप्रबंधक (सिविल/कल्याण/सीएसआर), श्री प्रमोद कुमार सिंह राठौर मुख्य प्रबंधक (औअभि) औअभि विभाग, श्री भवानी शंकर निषाद  मुख्य प्रबंधक (खनन) सुरक्षा एवम बचाव विभाग, श्री रमेश कुमार सहासुउपनि सुरक्षा विभाग, श्री संजय कुमार घोष सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा विभाग  को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।     
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।       
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed