November 27, 2026

मुंगेली में धूमधाम से मनाया गया  धनी धर्मदास साहब का प्रकट उत्सव 2026: भव्य शोभायात्रा, भजन-प्रवचन और चौका आरती में उमड़ा जनसैलाब

0
Screenshot_20261127_181549

मुंगेली में धूमधाम से मनाया गया श्री धनी धर्मदास साहब का प्रकट उत्सव 2026

भजन-प्रवचन, चौका आरती और भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, नगर के चौक-चौराहे गूंजे जयकारों से

मुंगेली। विश्व वंदनीय सतगुरु कबीर साहब के परम शिष्य  धनी धर्मदास साहब का प्रकट उत्सव मुंगेली में बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन को पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब का आशीर्वाद तथा पंथ उदितमुनि नाम साहब का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का आयोजन देव प्लाजा के पास किया गया, जहां विशाल टेंट एवं आकर्षक मंच तैयार किया गया था। धार्मिक आयोजन की शुरुआत निशान पूजा, दीप प्रज्वलन, आरती एवं मंगल ध्वनि के साथ हुई। इसके पश्चात भजन, प्रवचन एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे गुरु गोसाई परिवार, आमीन मंडली, महंतजन एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

मंच पर विराजमान गुरु गोसाई परिवार की गुरु माताओं द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात सुफल गुरु गोसाई, मुंगेली ने श्री धनी धर्मदास साहब के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके प्रकट होने से लेकर सतगुरु कबीर साहब से दीक्षा प्राप्त करने तथा अपनी 56 करोड़ की संपत्ति दान में समर्पित करने तक के प्रेरणादायक प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से प्रवचन का श्रवण किया।

इस अवसर पर कबीर पंथ समाज जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गुरु गोस्वामी ने मंचासीन गुरु गोसाइयों को श्रीफल एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं गुरु माताओं को साड़ी भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा रही। श्री सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास शाखा वंश गुरु गोसाई जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों, सलाहकारों, संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने अपने-अपने वाहनों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार, पिकअप एवं ट्रैक्टर सहित विभिन्न वाहनों में सवार होकर श्री धनी धर्मदास साहब के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण पर निकले।

शोभायात्रा दाउपारा चौक, पुराना बस स्टैंड एवं पड़ाव चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कबीर कुटी पहुंची। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। पड़ाव चौक पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पार्षद ठाकुर तथा उनके सहयोगियों द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात स्टेडियम के पास स्थित कबीर कुटी में पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। फिर शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

गुरु गोसाई परिवार एवं समिति के पदाधिकारियों का रहा विशेष योगदान

इस आयोजन में सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास शाखा वंश गुरु गोसाई जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रपाल गुरु गोसाई, उपाध्यक्ष कुशाल गुरु गोसाई, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर गुरु गोसाई, सचिव कुलदीप गुरु गोसाई, कोषाध्यक्ष लीलांस गुरु गोसाई, मीडिया प्रभारी भास्कर गुरु गोसाई एवं प्रभाष गुरु गोसाई, प्रशांत गुरु गोसाई सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सलाहकारों त्रिभुवन गुरु गोसाई, डाकवर गुरु गोसाई एवं लालदास गुरु गोसाई, टकेश्वर गुरु गोसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदेश से पहुंचे समाज के वरिष्ठजनों में तुलसी गोसाई, धनी साहब गोसाई, दिलीप दास गोसाई, महिपाल गुरु गोसाई, रोशन साहब गोसाई, दीपक गुरु गोसाई, रज्जू गुरु गोसाई, किरण गोसाई एवं धर्मेंद्र गोसाई सहित बड़ी संख्या में गुरु गोसाई परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। बहरमुड़ा से पहुंचे प्रेम प्रकाश गुरु गोसाई, जो पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब के छोटे अनुज हैं, ने भी मंच साझा किया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने निभाई अहम भूमिका

पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था में देव गुरु गोस्वामी, नवीन, हर्ष, प्रिंस, दक्ष, सीटू एवं शैलू सहित अन्य गोसाइयों का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से प्रिंस गुरु गोस्वामी की भूमिका सराहनीय रही।

भंडारा एवं मंच व्यवस्था में हेमा, नरेंद्र खत्री, शालिक राम निर्मलकर, रामखेलावन, दिनेश, विनोद, जीतराम, रामचिंता, प्रेम कुमार एवं संतोष निर्मलकर ने अपना महत्वपूर्ण समय एवं सहयोग दिया। वहीं शोभायात्रा की व्यवस्था में महंत पेखन दास साहू, महंत भगवान दास, लेखु साहू, देवी साहू, दिनेश मानिकपुरी एवं देबू ने सक्रिय भूमिका निभाई। भजन गायन में जुडावन साहू तथा व्यवस्थापक संत आत्माराम साहू ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पहुंचे अनुयायियों एवं गुरु परिवारों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता एवं गुरु भक्ति की भावना देखने को मिली।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, विधानसभा प्रत्याशी थानेश्वर साहू, मुंगेली विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, रमेश ठाकुर, मुकेश मीरी, उर्मिला रमेश यादव, भवानी माथुर, खेमलाल साहू, अनीता विश्वकर्मा एवं श्रीनिवास ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धनी धर्मदास साहब के प्रकट उत्सव का यह भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता एवं गुरु परंपरा के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बना। आयोजन ने कबीर पंथ की महान परंपरा, सेवा भावना और समाज की एकजुटता का सुंदर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed