संविधानोत्सव समिति मुंगेली द्वारा 26 नवंबर को भव्य संविधान दिवस समारोह का आयोजन
मुंगेली। संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक न्याय एवं नागरिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधानोत्सव समिति मुंगेली द्वारा 26 नवंबर 2026 को मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर के सामने में स्थित नवीन शा कन्या महाविद्यालय मुंगेली करही में भव्य संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, अति विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जी एवं सभी नेताओं कि उपस्थिति में आयोजन संपन्न होगी।
आयोजन को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए समिति द्वारा जिला कलेक्टर सहित समस्त प्रशासनिक विभागों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमंत्रण दिया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष श्री राम डिंडोरे गुरुजी, संचालक लक्ष्मीकांत जडेजा जी, संयोजक मेघनाथ कोशरिया जी, कार्यकारी अध्यक्ष नोबिल नवरंग जी, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत गोयल जी एवं कोर मेंबर मोहन लहरी जी, नारायणी कश्यप जी, सुरेन्द्र लहरे जी, आशीष नवरंग जी, राजेंद्र ठाकुर जी, अजय कमल जी, प्रीति खालसा जी, शिव कौशिक जी, रंजना सिंह, शमीम बानो जी, बलजीत कांत जी, प्रकांत बघेल जी,सुनील पात्रे जी ,नरेश रात्रे जी, जितेंद्र गेंदले जी,भूपेंद्र बाँधी जी ,जितेंद्र दिवाकर जी, श्री शैलेश कुमार जी सहित समस्त सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समिति का उद्देश्य संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। समिति ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं से इस आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
