October 19, 2026

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय एआई कॉन्क्लेव आयोजित, पीएम श्री सेजेस दाउपारा
मुंगेली की पारुल ओझा ने की मंच संचालन की जिम्मेदारी

0

मुंगेली— रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 सितंबर 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा

Screenshot_20260920_183604

मुंगेली— रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 सितंबर 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। विद्यालयीन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव के साथ छत्तीसगढ़ एआई आधारित शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पहल करने वाला देश का पहला राज्य बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे।

उन्होंने शाला त्यागी (ड्रॉपआउट) बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित ‘लाइका चिन्हारी’ ऐप का विमोचन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, आयुक्त डॉ. किरण कौशल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि विद्यार्थियों की सीखने की गति और लर्निंग गैप की पहचान करने में एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एआई के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझकर उन्हें बेहतर फीडबैक उपलब्ध कराया जा सकता है।

विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि शिक्षकों के सहयोगी के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में कॉपी जांच, मूल्यांकन एवं विद्यार्थियों को फीडबैक देने जैसे एआई आधारित उपयोगों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव में गूगल, वाधवानी एआई, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, खान एकेडमी, फिजिक्स वाला, आईआईटी भिलाई, आईआईएम रायपुर, एनआईटी रायपुर तथा चिप्स सहित देश-विदेश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थाओं एवं कंपनियों के विशेषज्ञों ने सहभागिता कर अपने विचार और प्रस्तुतियां साझा कीं। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेशभर से शिक्षक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। मुंगेली जिले के पीएम श्री सेजेस दाउपारा मुंगेली की व्याख्याता (भौतिक शास्त्र, अंग्रेजी माध्यम) सुश्री पारुल ओझा एवं सहायक ग्रेड-2 राकेश साहू ने भी सहभागिता की। सुश्री पारुल ओझा ने कॉन्क्लेव में मंच संचालन (स्टेज एंकरिंग) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली और कार्यक्रम का संचालन प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया। वहीं राकेश साहू ने कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। सुश्री पारुल ओझा द्वारा राज्य स्तरीय आयोजन में मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाना उनके आत्मविश्वास, कार्यक्रम प्रबंधन एवं संचार कौशल का परिचायक रहा। उनके इस सराहनीय योगदान से पीएम श्री सेजेस दाउपारा मुंगेली एवं जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ।1 वे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed