October 19, 2026

ऑपरेशन बाज: जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 04 आरोपी गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस ने भेजा जेल

0
IMG-20260812-WA0026

मुंगेली/चिल्फी:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चिल्फी पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास (धारा 109 बी.एन.एस.) के 04 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण:


दिनांक 06.08.2026 को प्रार्थी तोरन खाण्डे (उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सिलतरा) ने थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पुत्र दीपेन्द्र खाण्डे के साथ गांव के तालाब के पास स्थित खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के रामजी बर्मन, रघुवंश बर्मन, कला बाई एवं सारिका बर्मन एक राय होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।


आरोपी रघुवंश बर्मन ने लोहे के बरछी से दीपेन्द्र के सिर पर वार किया तथा रामजी बर्मन ने लाठी एवं घूंसों से हमला किया। इस दौरान कला बाई और सारिका बाई ने दीपेन्द्र के हाथ पकड़ रखे थे। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी तोरन खाण्डे पर भी लोहे की बरछी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।


मामले में चिल्फी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 बी.एन.एस. जोड़ी गई।


‘ऑपरेशन बाज’ के तहत गिरफ्तारी:
घटना के बाद से ही चारों आरोपी फरार थे। अति. पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक (लोरमी) माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
दिनांक 11.08.2026 को पुलिस ने चारों फरार आरोपियों को हिरासत में लिया:


रघुवंश बर्मन (24 वर्ष)
रामजी बर्मन (52 वर्ष)
कला बाई बर्मन (50 वर्ष)
सारिका बर्मन (20 वर्ष)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया डंडा और लोहे की बरछी जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
निरीक्षक रघुबीर लाल चन्द्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), सउनि मनक राम ध्रुव, प्र.आर. सिद्धेश्वर प्रसाद बंजारे, आर. मुकेश कुर्रे एवं आर. प्रशांत कुर्रे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed