October 19, 2026

सूखे नशे पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली टैबलेट की फरार सप्लायर मुस्कान रात्रे गिरफ्तार

0
23-36

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट की फरार सप्लायर मुस्कान रात्रे (27) को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को गोकुल नगर श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अनिस और कपिल तिवारी को 73 नग नशीली प्रतिबंधित टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-बी में प्रकरण दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे नशीली टैबलेट मुस्कान रात्रे, पति प्रिंस यदु, निवासी हिरापुर (थाना कबीर नगर, रायपुर) से लेकर लोगों को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू की, लेकिन उसके नहीं मिलने पर बीएनएसएस की धारा 193(9) के तहत न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त (न्यू राजेंद्र नगर) नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार पतासाजी के बाद 22 जुलाई 2026 को फरार आरोपिया मुस्कान रात्रे (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर पुलिस ने कहा है कि सूखे नशे और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed