October 20, 2026

दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में वारदात की आशंका

0
ab36ce6e-d7f1-4a5e-9d64-a529c9032fe5

बलरामपुर जिले के त्रिकूंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान देवशरण जगते के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, शिक्षक देवशरण जगते अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले इसी विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed