October 19, 2026

स्वस्थ आयु के लिए योग* 2026 की इस थीम के साथ *शा उ मा विद्यालय-करही* में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

0
IMG_20260621_134515_045


    आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री आनन्द राम महिलांगे जी व प्राचार्य श्री जे एस ध्रुव सर जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उदबोधन में योग के महत्व को बतलाते हुये इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने को बतलाया।
प्राचार्य जी के द्वारा तन मन के संतुलन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला व विश्व शांति के लिए योग के महत्व को बतलाया।
प्रधान योगाचार्य (प्रशिक्षक) व व्याख्याता श्रीमती रितु पांडेय जी के मार्गदर्शन में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्याख्याताओं ने   योगासन, प्राणायाम व ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।
उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपायों की जानकारी दी व योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं सन्तुलित जीवनशैली को अपनाने हेतु प्रेरित किया जिससे हम अपनी शांति के साथ साथ विश्व शांति को भी प्राप्त कर सकें।
आज के के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सचिव श्री यादव जी व व्याख्याता श्री आर के वैष्णव, आर पाठक, प्रभा वैष्णव, सरिता गुप्ता,कामना मिश्रा, आर के पटेल, जे ई सवरियप्पन, आर एस मरावी, आर शर्मा शिक्षक प्रतिमा पांडेय, नेहा राजपूत, लवकुमार कुलमित्र  सरिता साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती मोनिका ठाकुर व आभार प्रदर्शन नवाब अली खान के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed