October 19, 2026

मनगटा रिजॉर्ट मामले में खुलासा: रिजॉर्ट संचालक और 2 साथियों ने मिलकर जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी समेत 3 को पुलिस ने दबोचा; अन्य रिसोर्ट मालिकों को कड़ा संदेश

0
Screenshot_20260621_102535

।
राजनांदगांव जिला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मनगटा युवती प्रकरण में त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, घटना से जुड़े विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को नियमानुसार सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस ने क्षेत्र के अन्य रिसोर्ट संचालकों को भी नियमों का कड़ाई से पालन करने का एक बड़ा संदेश दिया है।


🔹 मामले का मुख्य विवरण
घटनास्थल: विशलिंगवुड्स रिसोर्ट, मनगटा (थाना सोमनी क्षेत्रांतर्गत)
दर्ज धाराएं: 64, 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
कार्रवाई टीम: थाना सोमनी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम


👥 गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम
आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (उम्र 26 वर्ष) — निवासी बुचीभरदा, पोस्ट सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव। (मुख्य आरोपी)
छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (उम्र 25 वर्ष) — निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव। (सहयोगी)
घनश्याम बेलचंदन (उम्र 25 वर्ष) — निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग। (सहयोगी)


🔍 जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
थाना सोमनी क्षेत्रांतर्गत एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद, 18 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों, परिजनों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से विश्लेषण किया, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई:


आरोपी आशुतोष, छत्रपाल और घनश्याम ने एक राय होकर मृतिका को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाने का प्लान बनाया था। रास्ते में युवती को जबरन शराब पिलाई गई और रायपुर क्लब ले जाया गया। वापसी में मदहोशी की हालत में उसे मनगटा स्थित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट लाया गया, जहाँ मुख्य आरोपी आशुतोष ने उसकी बेसुध हालत का फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। इस कृत्य के कारण मृतिका को अंदरूनी चोटें भी आईं।


👮 पुलिस की त्वरित और वैज्ञानिक कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सायबर सेल और सोमनी पुलिस ने जाल बिछाया। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। मामले से जुड़े विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को पूरी तरह सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई भी जारी हैविशलिंगवुड्स रिसोर्ट सील: मनगटा युवती मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार; अन्य रिसोर्ट संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed