मुंगेली: अंबेडकर वार्ड में पेयजल संकट का त्वरित समाधान; पार्षद विजयलक्ष्मी शुक्ला के प्रयासों से बहाल हुई जलापूर्ति
मुंगेली। अंबेडकर वार्ड के अंतर्गत शिक्षक नगर के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र के लोगों को मिल रही पेयजल की किल्लत से आखिरकार छुटकारा मिल गया है। पिछले दो दिनों से मानस भवन स्थित पंप से होने वाली जलापूर्ति में भारी कमी की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय रहवासियों को दैनिक कार्यों में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
जैसे ही यह शिकायत अंबेडकर वार्ड की पार्षद विजयलक्ष्मी शुक्ला के संज्ञान में आई, उन्होंने बिना किसी देरी के जनहित को प्राथमिकता देते हुए इसे हल करने का निर्णय लिया। आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए निर्देश दिए।
तकनीकी खराबी को देखते हुए, पार्षद के मार्गदर्शन में तत्काल प्रभाव से नया पाइप डलवाने का कार्य आरंभ किया गया। मरम्मत कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करते हुए, आज इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। पाइप बदलने के बाद अब वार्ड में पानी की आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गई है।


वार्डवासियों ने पार्षद विजयलक्ष्मी शुक्ला के इस त्वरित कदम की सराहना की है। निवासियों का कहना है कि समस्या सामने आने के बाद पार्षद द्वारा तुरंत कार्रवाई करना काबिले तारीफ है। इस संदर्भ में पार्षद विजयलक्ष्मी शुक्ला ने कहा कि “जन सेवा ही हमारा संकल्प है। वार्ड के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना मेरा दायित्व है।”
इस कार्य के पूर्ण होने से शिक्षक नगर के निवासियों ने राहत की सांस
ली है। पहले भी जल संकट को लेकर सक्रियता दिखाई जा चुकी है … जिसने निधि से 1 पम्प और 2 बोर की व्यवस्था आवश्यक स्थानों में की जा चुकी है
पार्षद द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल पेयजल समस्या को सुलझाया है, बल्कि वार्डवासियों के बीच जनप्रतिनिधि के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
