October 19, 2026

बिलासपुर) ईडी की कार्रवाई तेज: बिलासपुर में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा, दुर्ग में भी दबिश

0
31-29.jpg

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए बिलासपुर में एक बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम ने शहर के मध्यनगरी चौक स्थित ज्वेलरी प्रतिष्ठान और कारोबारी विवेक अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।


जानकारी के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है और उसे आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल इस मामले में फरार है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।


इधर, गुरुवार सुबह ही ईडी की एक अन्य टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और इंफ्रा कारोबारी चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।


प्रदेश में एक साथ कई स्थानों पर हो रही ईडी की कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। एजेंसी द्वारा दस्तावेजों की जांच जारी है और आने वाले समय में मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed