October 19, 2026

सरगांव पुलिस की कार्रवाई, रायपुर से बरामद हुई बालिका, आरोपी जेल भेजा गया

0
IMG-20260318-WA0096.jpg

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार



जिले में महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती के तहत सरगांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई भोजराम पटेल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में की गई।

शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

प्रार्थी ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मार्च 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी राहुल यादव निवासी मेढ़की द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

तकनीकी जांच से मिला सुराग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 मार्च को रायपुर के बोरियाखुर्द क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा अपराध

विवेचना के दौरान आरोपी राहुल यादव (20 वर्ष) ने अपराध करना स्वीकार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के साथ 87, 64(1)(2)(ड) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गई है। पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष शर्मा, उप निरीक्षक शोभा यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed